कोरबा।सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जिले में 31 जनवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ट्रैफिक पुलिस द्वारा उरगा के भादा गांव में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक पुलिस की टीम ने कैडेट्स को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए नियमों का पालन करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। नियमों की अनदेखी करने पर न केवल आर्थिक दंड बल्कि जान-माल का नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
ट्रैफिक टीम ने हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति, संकेतों के पालन और सुरक्षित वाहन संचालन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा ट्रैफिक एएसआई मनोज राठौर एवं उनकी टीम का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों ने भी यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















