कोरबा।जिला न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे प्रशिक्षु अधिवक्ता विशाल पाण्डेय को एक युवक से उसकी जेल से वापसी के बारे में पूछताछ करना महंगा पड़ गया। पूछताछ के अंदाज से नाराज युवक ने अचानक हमला करते हुए मारपीट कर दी।
यह घटना रामनगर क्षेत्र में दशरथ की दुकान के पास घटित हुई।
जानकारी के अनुसार आरोपी आकाश खन्ना पहले से मानसिक तनाव में बताया जा रहा है। विशाल पाण्डेय द्वारा सामान्य बातचीत के दौरान पूछे गए सवाल से वह उग्र हो गया और ब्लेड से हमला कर दिया, साथ ही मारपीट भी की।
पीड़ित प्रशिक्षु अधिवक्ता ने मामले की शिकायत मानिकपुर चौकी में दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी आकाश खन्ना के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 118(1), 296 और 351(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















