संपूर्णता अभियान फेस-टू को लक्ष्य आधारित उपलब्धियों के साथ सफल बनाने कलेक्टर के निर्देश

कोरबा।भारत सरकार द्वारा पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक को आकांक्षी ब्लॉक के रूप में चयनित किए जाने के पश्चात कलेक्टर श्री दुदावत ने संपूर्णता अभियान फेस-टू को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अभियान के महत्वपूर्ण इंडिकेटरों के अनुसार तीन माह का सेचुरेशन प्लान तैयार कर त्वरित एवं लक्ष्य आधारित कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने अभियान के शुभारंभ अवसर पर जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

उन्होंने स्वास्थ्य,महिला एवं बाल विकास,स्कूल शिक्षा, जनपद पंचायत,पशुधन विकास सहित सभी संबंधित विभागों को निर्धारित इंडिकेटरों के अनुरूप समयबद्ध कार्यवाही करने तथा पोर्टल पर समय पर डाटा एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि संपूर्णता अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय और नियमित समीक्षा आवश्यक है, ताकि आकांक्षी ब्लॉक के लक्ष्यों को निर्धारित समयसीमा में हासिल किया जा सके।