अग्रसेन जयंती आज,निकलेगी शोभायात्रा

कोरबा।अग्रवाल समाज के आराध्य एवं समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन की जयंती आज उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर अग्रवाल सभा, कोरबा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

जयंती के उपलक्ष्य में दोपहर बाद टीपी नगर में गोयल स्टेशनरी से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज में आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

अग्रसेन जयंती समारोह को यादगार बनाने के लिए शोभायात्रा में कई आकर्षण शामिल किए जा रहे हैं। वहीं, आनंद मेले में चौपाटी, गेम जोन सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित होंगी। इन आयोजनों को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है।

प्रतियोगिताओं के विजेता होंगे पुरस्कृत
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

सभा के सचिव शिव कुमार अग्रवाल ने बताया कि जयंती समारोह में रायपुर के सीता इस्पात एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के मनोज अग्रवाल तथा भिलाई के हाईटेक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समाजजनों से शामिल होने की अपील
अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा, मुख्य समारोह और आनंद मेले में समाज के सभी बंधुओं से शामिल होने की अपील की है।

आयोजन का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना और महाराजा अग्रसेन के आदर्शों एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।