कोरबा। वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं नगर पालिक निगम कोरबा की प्रथम महापौर सुश्री श्याम बाई कंवर का निधन हो गया। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहीं श्याम बाई कंवर ने बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, सामाजिकजनों, शहरवासियों, शुभचिंतकों और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
श्याम बाई कंवर को लोग स्नेहपूर्वक ‘श्याम दीदी’ के नाम से पुकारते थे। कोरबा नगर पालिक निगम की प्रथम महापौर के रूप में उनकी पहचान रही। उनके निधन से शहर ने एक वरिष्ठ राजनीतिक व्यक्तित्व को खो दिया है। उनके निधन का समाचार सामने आने के बाद परिचितों, समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुश्री श्याम बाई कंवर का अंतिम संस्कार रविवार सुबह करीब 10 बजे उनके गृहग्राम भैसमा के मुक्तिधाम में किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















