रायपुर/कोरबा। भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया, सह-प्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश सचिव एवं कोरबा शहर जिला युवा कांग्रेस प्रभारी पुष्पेंद्र साहू के अनुमोदन से जिला युवा कांग्रेस कोरबा (शहर) में उनकी मेहनत, सक्रियता एवं संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस कड़ी में शहर के युवा तुर्क व सक्रिय गौरव राजवाड़े (रोमी) को जिला युवक कांग्रेस(शहर) उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है। रोमी को उपाध्यक्ष बनाये जाने से उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।
उन्होंने इस नियुक्ति के लिए संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है।
संगठन द्वारा सभी से अपेक्षा की गई है कि नियुक्त पदाधिकारी संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने में निरंतर योगदान देंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील माना जाएगा।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को कहा गया है कि वे कांग्रेस की विचारधारा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता विपक्ष राहुल गांधी तथा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पी.सी.सी. सचिव विकास सिंह के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक और गरिमामयी पालन करेंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















