गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए इंजीनियर धवल शर्मा सम्मानित

कोरबा। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के सफल एवं सर्वोत्कृष्ट क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले इंजीनियर धवल शर्मा को नगर निगम कोरबा द्वारा सम्मानित किया गया।

नगर निगम परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं आयुक्त  आशुतोष पांडेय ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसे ज़मीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने में इंजीनियर धवल शर्मा की भूमिका सराहनीय रही है।

वहीं आयुक्त आशुतोष पांडेय ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन से ही पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल पाता है।

सम्मान प्राप्त करने पर इंजीनियर धवल शर्मा ने नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।