कोरबा।कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मंगलवार को समय- सीमा की बैठक में जिले में संचालित प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी के शेष दिनों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता व समन्वय के साथ संपन्न की जाए।
कलेक्टर ने एसडीएम, तहसीलदार, नोडल अधिकारी, खाद्य एवं सहकारिता विभाग सहित धान खरीदी से जुड़े सभी अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि छोटे और शेष किसानों का शीघ्र सत्यापन कर टोकन जारी किया जाए तथा शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में मनरेगा अंतर्गत भारत सरकार की जी-रामजी योजना के तहत अधूरे कार्यों को 15 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आंगनबाड़ी, पीडीएस एवं अन्य कन्वर्जेंस आधारित योजनाओं में प्रगति लाने पर जोर दिया गया। सभी एसडीएम को फरवरी तक सामाजिक अंकेक्षण पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।
कलेक्टर ने पीएम सम्मान निधि के तहत ई-केवाईसी, आधार अद्यतन,आभा आईडी, आयुष्मान एवं व्यवंदन कार्ड निर्माण, तथा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं को समय पर लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जनपद सीईओ को आधार अद्यतन शत-प्रतिशत पूर्ण कराने, आंगनबाड़ी निर्माण कार्य फरवरी के प्रथम सप्ताह तक शुरू कर अप्रैल तक पूर्ण कराने को कहा।
जिला शिक्षा अधिकारी कोअपार आईडी से वंचित विद्यार्थियों की सूची एवं साइकिल वितरण की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
पीएम आवास, पीएम जनमन और पीएम सूर्यघर योजना में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया। पीएम सूर्यघर योजना के लिए ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत सीईओ और शहरी क्षेत्र में निगम आयुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा राजस्व विभाग को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, वनाधिकार पत्र वितरण में प्रगति तथा पीएमओ, मुख्यमंत्री जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन की शिकायतों का समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जल संसाधन विभाग अंतर्गत लीलागर नदी के उद्गम स्थल खल्लारी जलाशय के सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा हुई।
बैठक में डीएफओ कुमार निशांत, निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















