गणतंत्र दिवस पर जमात खाना और मदरसों में उत्साहपूर्ण ध्वजारोहण

कोरबा  – गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुरानी बस्ती स्थित मुस्लिम जमात खाना, मदरसा अशरफिया तथा मदरसा दारुल उलूम रिज़वीया, टी.पी. नगर में ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मदरसा दारुल उलूम रिज़वीया के छात्रों ने अंग्रेजी में भाषण प्रस्तुत किए, जिनकी सभी ने खूब सराहना की।

मुख्य अतिथि कोरबा सुन्नी मुस्लिम जमात के सदर हाजी अखलाक खान असरफी ने संबोधन में सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को प्राप्त संविधान ने हमें समानता, न्याय, स्वतंत्रता और लोकतंत्र की मूल्यवान शक्तियां प्रदान की हैं। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक के सक्रिय योगदान और एक सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

हाजी अखलाक खान ने बताया कि मदरसा दारुल उलूम रिज़वीया में बच्चों को उर्दू, अरबी के साथ हिंदी और अंग्रेजी की शिक्षा भी दी जा रही है। सुन्नी मुस्लिम जमात बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए हर संभव सहयोग करने का वादा किया।

कार्यक्रम में सुन्नी मुस्लिम जमात के जनरल सेक्रेटरी जुम्मन खान रिज़वी, सेक्रेटरी सैयद अशफाक अली, जमात खाना के सदर एहसान खान, हकीम खान, बरकत खान, अकरम अली, सैयद नवाज़, साबिर, वकील भाई, अख्तर सिद्दीकी, मुन्ना,अज्जू भाई, इदरीश भाई, मदरसा के सदर हाजी अब्दुल रज्जाक, सेक्रेटरी हलीम शेख, मो. सैफुल आज़म, अहमद खान तथा विभिन्न मस्जिदों के इमाम-मुअज्जिन सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम समुदाय में एकता, देशभक्ति और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का सुंदर उदाहरण साबित हुआ।