गणतंत्र दिवस पर साकेत भवन में महापौर संजूदेवी राजपूत करेंगी ध्वजारोहण

कोरबा।26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 7 बजे संपन्न होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ध्वजारोहण करेंगी।

इस अवसर पर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, आयुक्त  आशुतोष पाण्डेय, मेयर इन काउंसिल के सदस्य, पार्षदगण, एल्डरमेनगण सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस को गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।