कोरबा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ की राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में मेंबरशिप ग्रोथ पर विशेष फोकस करते हुए राज्य प्रशिक्षण केन्द्रों को विकसित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में विशेष रूप से नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की राज्य उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा उपस्थित रहीं। राज्य कार्यकारिणी द्वारा राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर उनका भव्य सम्मान किया गया।
राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में 2026-27 के वार्षिक बजट का अनुमोदन किया गया। वार्षिक युवा एवं एडल्ट कार्यक्रम पर चर्चा और सुझाव लेते हुए इसका भी अनुमोदन किया गया।
बेसिक कमिश्नर्स कोर्स, राज्य पुरस्कार रैली एवं अलंकरण समारोह, रोवर रेंजर समागम सहित एजेंडा के अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई और उन्हें पारित किया गया। राज्य मुख्यालय के कर्मचारियों के वेतन वृद्धि का विषय भी बैठक में लाया गया।
अभनपुर एवं झीपम स्थित राज्य प्रशिक्षण केन्द्र के विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने बताया कि प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जम्बूरी को सीमित बजट और संसाधनों में आयोजित करने को लेकर राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य मुख्यालय का पूरा फोकस मेंबरशिप ग्रोथ पर है और स्काउटिंग के क्रियाकलापों को गति देने का कार्य योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
राज्यसभा सदस्य एवं उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि स्काउटिंग से जुड़ा हर युवा और लीडर न केवल समर्पित भाव से कार्य करता है बल्कि हर परिस्थिति के लिए तैयार रहता है। स्काउटिंग के माध्यम से समाज की दशा सुधारने में योगदान दिया जा रहा है और दिशा दिखाई जा रही है।
बैठक में मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं जिला मुख्य आयुक्त कांकेर भरत मटियारा, राज्य उपाध्यक्ष द्वय विजय केशरवानी, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, सुनिता वोहरा, राज्य कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन, राज्य आयुक्त रेंजर डॉ. नीता वाजपेयी, राज्य आयुक्त वयस्क संसाधन सीमा साहू, संयुक्त राज्य सचिव बीना यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में कोरबा के जिला मुख्य आयुक्त तथा स्टेट कोऑर्डिनेटर (मेंबरशिप ग्रोथ) मोहम्मद सादिक शेख भी सम्मिलित हुए। राज्य सचिव बृजेश कुमार बाजपेयी ने तकनीकी जानकारी देते हुए आभार व्यक्त किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















