जलाराम मंदिर में 27 मार्च को मनाया जाएगा रामनवमी पर्व

कोरबा। श्री गुजराती समाज एवं जलाराम सेवा समिति के तत्वावधान में संत श्री जलाराम मंदिर परिसर में 27 मार्च को रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

कार्यक्रम के तहत शुक्रवार सुबह 10 बजे से श्रीराम धुन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

जन्मोत्सव के बाद भगवान श्रीराम की महाआरती की जाएगी और श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

आयोजकों ने समाज के सभी सदस्यों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।