कोरबा। देश के मशहूर उद्योगपति एवं अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी आगामी 26 जनवरी को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनका उड़नखटोला लैंको के अधिग्रहित अडानी पावर प्लांट परिसर में उतरेगा।
लैंको पावर प्लांट के अधिग्रहण के बाद यह गौतम अडानी का दूसरा कोरबा दौरा बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक वे पटाढ़ी क्षेत्र में संचालित अडानी पावर प्लांट का निरीक्षण करेंगे और साथ ही प्लांट के विस्तार एवं भविष्य की रणनीति को लेकर अहम मंथन कर सकते हैं।
अडानी के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक एवं सुरक्षा स्तर पर भी तैयारियां शुरू होने की संभावना है। उद्योग जगत की नजरें इस दौरे पर टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे कोरबा जिले में औद्योगिक निवेश और रोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















