कोरबा।कोरबा जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। वन मंडल कोरबा क्षेत्र में इस समय 26 हाथी सक्रिय हैं, जिनसे ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है।
दो दंतैल हाथियों ने ग्राम केराकछार और नवाडीह में किसानों की सब्जी की फसल को पूरी तरह चौपट कर दिया। वहीं 15 हाथियों के एक झुंड ने ग्राम चचिया में खेतों में घुसकर भारी नुकसान पहुंचाया है।
ग्रामीणों के अनुसार हाथी शाम ढलते ही बाड़ियों और खेतों में घुसकर फसल नष्ट कर रहे हैं। झुंड में शामिल दंतैल हाथी अक्सर शाम के समय दल से अलग होकर गांव की ओर रुख कर लेते हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है। हाथियों के धान खरीदी केंद्र में घुसने की भी आशंका जताई जा रही है।
वन विभाग द्वारा स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। बताया गया है कि नवापारा क्षेत्र में दो दंतैल हाथी घूम रहे हैं, जबकि झुंड में सात बच्चे भी शामिल हैं। बच्चों की मौजूदगी के कारण हाथियों का झुंड गांव के बेहद करीब तक नहीं आ रहा है, फिर भी ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















