आत्मानंद विद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, सडक़ सुरक्षा नियमों की दी गई जानकारी

कोरबा। आत्मानंद विद्यालय पंप हाउस परिसर में सडक़ सुरक्षा एवं यातायात नियमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य प्रभा सिंह,शिक्षकगण वक्ति राम,किशोर यादव,छात्र- छात्राओं सहित लगभग 250 लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एएसआई मनोज राठौर ने विद्यार्थियों एवं नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा सडक़ पार करते समय आवश्यक सावधानियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

एएसआई राठौर ने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रत्येक नागरिक का यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को कम उम्र से ही नियमों के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि इससे वे भविष्य में जिम्मेदार और सजग नागरिक बन सकेंगे।