गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे ध्वजारोहण

कोरबा। जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड, कोरबा (पूर्व) में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक एवं जीवंत झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि के आगमन के साथ प्रारंभ होगा। प्रातः 9.00 बजे ध्वजारोहण, 9.01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, 9.03 बजे परेड निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 9.12 बजे मार्च पास्ट, 9.30 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 9.32 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 9.47 बजे रंगीन गुब्बारे उड़ाए जाएंगे।

इसके पश्चात 9.50 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमांडरों का परिचय, 10.05 बजे परेड कमांडरों के साथ छायाचित्र, 10.10 बजे शहीद परिवारों का सम्मान, 10.20 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 बजे विभागीय झांकियों का प्रदर्शन, 11.00 बजे सम्मान एवं पुरस्कार वितरण तथा 11.10 बजे आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।