कोरबा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुसमुंडा में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। विद्यालय के पुजारी अशोक दुबे द्वारा नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों का विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर नवीन प्रवेशित बच्चों की जीभ पर मधुरस से प्रणव अक्षर ‘ऊँ’ लिखकर उन्हें प्रथम अक्षर का ज्ञान कराया गया। विद्यारंभ संस्कार के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता, संस्कार एवं अनुशासन के महत्व को रेखांकित किया गया, जिससे उनकी शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर जीवन निर्माण का सशक्त आधार बने।
विद्यारंभ संस्कार में कुल 30 भैया-बहन शामिल हुए।
शिशु वाटिका, प्राइमरी एवं हाई स्कूल के सभी भैया-बहनों ने पीले वस्त्र धारण कर पंक्तिबद्ध रूप से फूल एवं नारियल अर्पित करते हुए मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रभारी प्राचार्य शांति कुमार राठौर सहित आचार्यगण उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















