कोरबा। छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश का पहला दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) कोरबा में स्थापित किया गया था। डीपीएस की स्थापना के दौरान प्राचार्य रहे डॉ. बी. सिंह इन दिनों कोरबा डीपीएस में आयोजित रियूनियन मीट में शामिल होने कोरबा पहुँचे हैं। इस रियूनियन में डीपीएस के वे छात्र-छात्राएं भी भाग ले रहे हैं, जिन्होंने देश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है।
कोरबा प्रवास के दौरान डॉ. बी. सिंह 24 जनवरी को प्रातः 11 बजे प्रेस क्लब तिलक भवन, कोरबा में आयोजित संवाद कार्यक्रम में पत्रकारों से अपने अनुभव साझा करेंगे।
इस अवसर पर डीपीएस कोरबा में विगत 23 वर्षों से प्राचार्य पद की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. सतीश शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संवाद कार्यक्रम में डीपीएस की स्थापना से जुड़े अनुभव, शिक्षा के क्षेत्र में हुए बदलाव और विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















