कोयला लोड ट्रेलर पलटा, चार लोग बाल-बाल बचे

कोरबा। कोरबा-कटघोरा मार्ग पर छिर्रा स्थित अपर सत्र न्यायालय के सामने शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया, जब एसईसीएल की खदान से कोयला लेकर अंबिकापुर की ओर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गया।

ट्रेलर में लदा कोयला सडक़ पर खड़ी एक पिकअप वाहन पर गिर पड़ा। पिकअप में सवार चार लोग इस हादसे में बाल-बाल बच गए। घटना के बाद हाइड्रा की मदद से सडक़ पर बिखरे कोयले को हटाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर के पलटते ही तेज आवाज हुई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रेलर पलटते ही आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैलती दिखाई दे रही है।

सूचना मिलते ही संबंधित वाहन कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कोयला हटाने का कार्य शुरू किया। कटघोरा पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

इधर, शहर के टीपी नगर स्टेडियम रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक अन्य हादसे में ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि हादसे के बाद ट्रेलर चालक युवक को कुछ दूरी तक घसीटता ले गया।

स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने ट्रेलर के पहिए के नीचे फंसी बाइक और घायल युवक को बाहर निकाला। इस मामले में भी पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी