सुप्रीथा ममिल्लापल्ली ने खेलों को बताया शारीरिक-मानसिक विकास के लिए आवश्यक
कोरबा।दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बालको में सत्र 2025–26 का दो दिवसीय वार्षिक खेल दिवस उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। खेल महोत्सव में नर्सरी से कक्षा चौथी तक के विद्यार्थियों ने खेल भावना के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
खेल महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुप्रीथा ममिल्लापल्ली ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल अत्यंत आवश्यक हैं और विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों से भी जुड़ना चाहिए।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कैलाश पवार एवं छात्र प्रतिनिधियों द्वारा आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए।
जंबल मार्च-पास्ट कार्यक्रम ने उपस्थितजनों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। दो दिवसीय आयोजन में लगभग एक हजार विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
पहले दिन नर्सरी से कक्षा एक तक के विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, वहीं खेल महोत्सव में औपचारिक रूप से विराट चौधरी एवं शांभवी नायक को विशेष महत्व दिया गया।
दूसरे दिन भी विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गईं।
खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ लगभग 70–70 विद्यार्थियों के समूहों द्वारा प्रस्तुत सामूहिक फील्ड डिस्प्ले कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। हर्डल रेस, सैपलिंग रेस, बैग अरेंजिंग रेस सहित पारंपरिक एवं रचनात्मक खेलों का सुंदर समावेश देखने को मिला।
कार्यक्रम का समापन वार्षिक खेल महोत्सव के औपचारिक समापन की घोषणा एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

