डीपीएस कोरबा बैच 2001 का रियूनियन 24 से 26 जनवरी तक

कोरबा।दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) कोरबा के बैच 2001 के पूर्व छात्रों का बहुप्रतीक्षित रियूनियन 24 से 26 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय आयोजन में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पूर्व छात्र शामिल होंगे।

रियूनियन के दौरान परिचय एवं संवाद सत्र,स्मृति- साझाकरण, मनोरंजक गतिविधियाँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा समूह फोटो जैसी विविध गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

आयोजन का उद्देश्य वर्षों बाद साथ आए पूर्व छात्रों को पुरानी यादों को ताजा करने और आपसी जुड़ाव को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करना है। आयोजकों के अनुसार यह रियूनियन सभी सहभागियों के लिए यादगार और भावनात्मक अनुभव रहेगा।