मंगल ध्वनि के साथ अभ्युदय पूर्व छात्र सम्मेलन संपन्न

कोरबा।सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, प्रगति नगर, एनटीपीसी कोरबा में पूर्व छात्र सम्मेलन अभ्युदय का आयोजन विद्यालय परिसर में मंगल ध्वनि एवं चंदन तिलक के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। सम्मेलन में विगत 27 वर्षों में विद्यालय से अध्ययन कर निकले पूर्व छात्रों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर अतिथियों एवं पूर्व छात्रों का पारंपरिक स्वागत-सत्कार किया गया।

मंच पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार राठौर, उपाध्यक्ष भरत राम साहू, कोषाध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर, विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण जायसवाल, पूर्व छात्र परिषद के संरक्षक शंकर लाल महेश्वरी एवं शैलेंद्र यादव, परिषद के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल सहित पूर्व छात्र गुंजन शुक्ला (मुख्य वाष्प यंत्र निरीक्षक, छत्तीसगढ़), भूपेंद्र कुमार साहू (डिप्टी कलेक्टर) एवं अनिल कुमार विश्वकर्मा (एएसपी) मंचासीन रहे।

कार्यक्रम के दौरान पूजा-पाठ के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य दुर्गा प्रसाद नामदेव एवं पूर्व छात्र परिषद के सचिव हर्षवर्धन गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्याम लाल चंद्रा सहित तोषण गुप्ता,शांतिलाल राठौर,श्रीमती चेतना जोशी, श्रीमती सविता गुप्ता,शांतनु गुप्ता,मंगतु राम वर्मा,प्रदीप कुमार साहू,अर्जुन सिंह पटेल,संतोष कुमार थवाईत, मुनीराम साहू सहित अन्य आचार्यगण एवं पूर्व छात्र उपस्थित रहे।