कोरबा।जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र पाली में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में कलेक्टर ने आयोजन को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागीय अधिकारियों को मंच प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं बेरीकेडिंग सहित आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी।
उन्होंने सभी व्यवस्थाएं तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही महोत्सव के दौरान स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।
पाली महोत्सव के दौरान राष्ट्रीय, राज्य एवं स्थानीय स्तर के कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
इसके लिए कलाकारों से रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है तथा चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाएगी। कार्यक्रम के अंतर्गत इस वर्ष भी साइकिल मैराथन का आयोजन किया जाएगा। बच्चों के लिए गेमिंग जोन एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने आयोजन को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
इस अवसर पर नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव,सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्रीकांत कसेर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

