कोरबा।सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोनिवि हायर सेकेण्डरी स्कूल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सडक़ सुरक्षा एवं सुरक्षित वाहन संचालन की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में एएसआई मनोज राठौर एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों को हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा का पालन एवं सडक़ पर सुरक्षित व्यवहार के बारे में विस्तार से समझाया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य माधुरी अग्रवाल, व्याख्याता विभा शुक्ला एवं गणेशी सोनकर उपस्थित रहे।
इसी क्रम में ट्रैफिक पुलिस की टीम ने नेशनल हाइवे-130 पर कटघोरा-पाली मार्ग में वाहनों की गति सीमा की जांच भी की। स्पीडोमीटर की सहायता से वाहनों की रफ्तार जांचते हुए वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए सतर्क किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिले में 1 जनवरी से सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जो 31 जनवरी तक निरंतर जारी रहेगा। अभियान के अंतर्गत वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ नेत्र परीक्षण, वाहनों की फिटनेस जांच एवं सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















