कोरबा। कन्नौजिया राठौर समाज की सीएसईबी कोरबा इकाई द्वारा खरमोरा स्थित राठौर भवन में वार्षिक स्नेह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि केंद्रीय अध्यक्ष हेमचंद राठौर, जनरल सेक्रेटरी राघवेंद्र राठौर, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष सीताराम राठौर, परिक्षेत्रीय सचिव हरीश राठौर, केंद्रीय ऑडिटर रामकुमार साहू, इकाई अध्यक्ष उधोलाल राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष नंद किशोर साव एवं स्वराज टुडे न्यूज़ के चीफ एडिटर दीपक साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में छबि लाल राठौर द्वारा गणेश वंदना एवं शिरडी वाले साईं बाबा के भजन की प्रस्तुति दी गई, वहीं श्री राम साहू और दीपक साहू ने फिल्मी गीतों से समां बांधा। समाज की बच्चियों और महिलाओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कन्नौजिया राठौर समाज द्वारा भाजपा को दिए गए समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए समाज को एकजुट होकर विकास और उन्नति में सहभागी बनने का संदेश दिया। साथ ही समाज के पदाधिकारियों के आग्रह पर राठौर भवन में किचन शेड निर्माण के लिए अपनी सहमति भी प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन के.के. साहू एवं हुनेश्वर सिंह राठौर ने किया। आयोजन को सफल बनाने में समाज के संरक्षक एम.एल. राठौर, अध्यक्ष उधोलाल राठौर, सचिव चंद्र प्रकाश राठौर, कोषाध्यक्ष श्रीराम साहू, जोहित राम राठौर, बी.एल. राठौर एवं पूर्व परिक्षेत्रीय अध्यक्ष सीताराम राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















