कोरबा। पाली विकासखण्ड के केराझरिया में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आगामी 15 एवं 16 फरवरी को दो दिवसीय पाली महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। महोत्सव की सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए।
पाली महोत्सव के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश नाग को नोडल अधिकारी तथा एसडीएम पाली रोहित सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता एवं आपसी समन्वय के साथ निर्वहन किया जाए तथा सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों।
बैठक में मंच एवं बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, आमंत्रित कलाकारों के निमंत्रण एवं आवास, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी, विभिन्न विभागों की योजनाओं के स्टॉल, महोत्सव के प्रचार-प्रसार सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
इस अवसर पर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय,जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















