शिक्षक कला एवं साहित्य अकादमी के कैलेंडर का कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया विमोचन

कोरबा। सियान सदन कोरबा में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षक कला एवं साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़, कोरबा द्वारा प्रकाशित कैलेंडर का विमोचन कैबिनेट मंत्री  लखनलाल देवांगन ने किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि शिक्षकीय दायित्वों के साथ-साथ साहित्य एवं कला के क्षेत्र में शिक्षकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण, सराहनीय और प्रेरणादायी है।

उन्होंने शिक्षकों के रचनात्मक प्रयासों की प्रशंसा करते हुए अकादमी के कार्यों को समाज के लिए उपयोगी बताया।

कार्यक्रम में पार्षद नरेंद्र देवांगन,मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, अजय कंवर,मिलाप बरेठ,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाशअग्रवाल, अकादमी की जिलाध्यक्ष डॉ.गीता देवी हिमधर,कौशलेंद्र पटेल,शैलेश सोमवंशी,राम नारायण प्रधान सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।