‘मिशन 365’ का शुभारंभ7100 रुपये में एक दिन की भोजन सेवा से जुड़ सकेंगे दानदाता
कोरबा। छत्तीसगढ़ को लावारिसमुक्त करने के संकल्प के साथ संचालित अपना घर सेवा आश्रम में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास और सेवा भाव के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर आश्रम की नवीन कार्यकारिणी का गठन, सेवाभावी सदस्यों का सम्मान तथा संस्था की विशेष पत्रिका का विमोचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला महामंत्री नरेन्द्र देवांगन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, रोटरी क्लब अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी एवं आश्रम की सदस्या श्रीमती शीला सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता एवं राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस दौरान संस्था से जुड़े जमीनी सेवकों, रोटी बैंक से जुड़ी महिलाओं और निरंतर सहयोग करने वाले दानदाताओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने आश्रम की विशेष मैगजीन का विमोचन भी किया।
कार्यक्रम में आश्रम की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें अध्यक्ष शिव अग्रवाल, सचिव पी. दत्ता और कोषाध्यक्ष गुरकमल सिंह ने पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन संदीप शर्मा ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में अविनाश गुप्ता, अविनाश दुबे, रोहित कश्यप, निखिल यादव, शिवा प्रतीक, मिहिर कैवर्त, प्रभजोत और राणा मुखर्जी सहित समस्त कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर ‘मिशन 365’ का भव्य शुभारंभ किया गया।
इसके तहत प्रतिदिन 500 से अधिक जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
संस्था ने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति मात्र 7100 रुपये की सेवा राशि देकर एक दिन की संपूर्ण भोजन सेवा का दायित्व निभा सकता है और इस पुण्य कार्य में सहभागी बन सकता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















