हृदय रोगियों के लिए संजीवनी बना एनकेएच का कैथलैब, एक दिन में 46 मरीजों को मिला जीवनदायी उपचार

कोरबा। जिले के हृदय रोगियों के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एनकेएच का कैथलैब किसी वरदान से कम नहीं साबित हो रहा है। अत्याधुनिक कैथलैब सुविधा उपलब्ध होने से अब मरीजों को बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ रहा है और समय पर उपचार मिलने से कई जिंदगियां बचाई जा रही हैं।

ठंड के मौसम में हृदय संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच एनकेएच में एक ही दिन में 46 से अधिक हृदय रोगी उपचार के लिए पहुंचे।

सभी मरीजों को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा प्रदान की गई। कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. एस.एस. मोहंती के नेतृत्व में जांच के बाद 4 मरीजों की एंजियोग्राफी तथा 2 मरीजों की एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक की गई। वर्तमान में सभी मरीज स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

एनकेएच में रायपुर से आने वाले सुपर स्पेशलिस्ट डॉ. सतीश सूर्यवंशी, डॉ. एस.एस. मोहंती और डॉ. दीपक कुमार नियमित रूप से सेवाएं दे रहे हैं। ये विशेषज्ञ हर माह 4 से 6 बार अस्पताल में उपलब्ध रहते हैं और आपात स्थिति में भी तुरंत पहुंचकर इलाज सुनिश्चित करते हैं।

एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि कैथलैब की शुरुआत से कोरबा व आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़े शहरों में इलाज के लिए जाने की जरूरत नहीं रही। इससे समय और खर्च की बचत के साथ-साथ गंभीर मरीजों की जान को होने वाले खतरे में भी उल्लेखनीय कमी आई है।

उन्होंने बताया कि यह जिला की पहली ऐसी सुविधा है, जहां हृदय रोगों से जुड़ी सभी आधुनिक जांच और उपचार एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।

एनकेएच का यह प्रयास न सिर्फ कोरबा को चिकित्सा के क्षेत्र में नई पहचान दिला रहा है, बल्कि हृदय रोगियों के लिए जीवनदायी साबित हो रहा है।