कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा जिला कोरबा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के अभिनंदन व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन डीडीएम रोड स्थित राठौर क्षत्रिय समाज भवन में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा नगर विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन तथा अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने की।



समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी एवं राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ के जयघोष के साथ अपने उद्बोधन की शुरुआत की। उन्होंने सर्वमंगला चौक पर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा करते हुए कहा कि राठौर क्षत्रिय समाज की पहचान उसकी एकजुटता, संगठन शक्ति और विकासशील सोच है।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि राठौर समाज का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें सदैव मिलता रहा है, जिसके लिए वे हमेशा ऋणी रहेंगे। उन्होंने बताया कि समाज भवन के आंतरिक विकास एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए 11.50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी, जिसका कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किया जा चुका है। वहीं समाज की मांग पर ढोढीपारा के सामने सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिसका शीघ्र ही भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष पवन राठौर, महामंत्री राजेंद्र राठौर, कोषाध्यक्ष ओकार राठौर, कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र राठौर, जिला अध्यक्ष संतोष राठौर सहित अन्य पदाधिकारियों को मंत्री श्री देवांगन ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पार्षद नरेंद्र देवांगन, डॉ. विजय राठौर (जिला अध्यक्ष, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा), मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, पार्षद श्रीमती उर्वशी राठौर सहित बड़ी संख्या में जिले एवं क्षेत्र से आए राठौर समाज के वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















