ईमानदारी की मिसाल: सड़क पर गिरा मोबाइल लौटाकर मालिक का दिल जीता

कोरबा जिले की टी.पी. नगर क्षेत्र में यातायात पुलिस ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का शानदार उदाहरण पेश किया है।

दरअसल, टी.पी. नगर इलाके में एक व्यक्ति का मोबाइल फोन सड़क पर गिर गया। इसी दौरान यातायात पुलिस में तैनात आशीष साहू की नजर उस मोबाइल पर पड़ी। उन्होंने तुरंत मोबाइल को संभालकर अपने पास सुरक्षित रख लिया और इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दे दी।

कुछ ही देर बाद पता चला कि यह मोबाइल मानिकपुर निवासी कुमार प्रसाद साहू (पिता: गांधी साहू) का है।

यातायात पुलिस ने तत्काल कुमार साहू को सम्मानपूर्वक टी.पी. नगर चौक पर बुलाया और मोबाइल उन्हें सौंप दिया।

मोबाइल वापस पाकर कुमार प्रसाद साहू बहुत खुश हुए और उन्होंने कोरबा जिला यातायात पुलिस का दिल से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी ईमानदारी आज के समय में बहुत बड़ी बात है।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि हमारी पुलिस न सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखती है, बल्कि छोटी-छोटी चीजों में भी नागरिकों की मदद के लिए तत्पर रहती है।

कोरबा पुलिस की इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई!