कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कोरबा जिले सहित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों एवं कांग्रेसजनों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत तथा कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सभी ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों के लिए आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद लिया और संगठनात्मक कार्यों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों से संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने मनरेगा बचाओ संग्राम को आगे बढ़ाने, भाजपा सरकार के दो वर्षों की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा धान खरीदी केंद्रों में किसानों को हो रही परेशानियों के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
इस अवसर पर रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनोज सिंह चौहान, शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, किरण चौरसिया सहित कोरबा जिले के ग्रामीण व शहर इकाई के विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों के अलावा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ब्लॉक अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















