कोरबा।कोरबा-पश्चिम अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पहले डांस रियलिटी शो ‘छत्तीसगढ़ी ठुमका’ में कोरबा जिले की होनहार छात्रा प्रियांशी आयाम ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। राधेय विद्यापीठ इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल, झाबर (दीपका) की कक्षा 9वीं की छात्रा प्रियांशी आयाम का इस प्रतिष्ठित रियलिटी शो के लिए चयन हुआ है।
जानकारी के अनुसार प्रियांशी आयाम आइडल डांस ग्रुप कोरबा की सक्रिय सदस्य हैं। राज्यभर से आए सैकड़ों प्रतिभागियों के बीच कड़े ऑडिशन राउंड को पार करते हुए उनके ग्रुप ने शो के अंतिम टॉप-20 प्रतिभागियों में अपनी जगह बनाई है। यह उपलब्धि प्रियांशी की कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट नृत्य कौशल को दर्शाती है।
छात्रा की इस सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है। विद्यालय की प्राचार्य ममता मनहर, संचालक आर.एस. मनहर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रियांशी आयाम एवं आइडल डांस ग्रुप कोरबा को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और बच्चों को अपनी छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















