सरस्वती विद्यालय में मातृ संगोष्ठी एवं शिशु नगरी का आयोजन
कोरबा।सरस्वती शिशु मंदिर सीएसईबी, कोरबा पूर्व में मातृ संगोष्ठी एवं शिशु नगरी का अत्यंत प्रेरणादायी और भावपूर्ण आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य राजकुमार देवांगन ने कहा कि आज के दौर में केवल अकादमिक शिक्षा ही काफी नहीं है, बच्चों के चरित्र निर्माण के लिए माता का सर्वोच्च योगदान अनिवार्य है। उन्होंने मातृशक्ति को बाल संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण की मूल शक्ति बताया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक सोनी (कोरबा विभाग समन्वयक) एवं संजय कुमार देवांगन (प्रधानाचार्य, पूर्व माध्यमिक) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे भैया-बहनों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने अपनी सहजता और भावपूर्णता से नृत्य, गीत और लघु नाटकों के माध्यम से परिवार, नैतिक मूल्य, अनुशासन और संस्कारों का सुंदर संदेश दिया। इन प्रस्तुतियों ने सभी माताओं और अभिभावकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में कुल 220 मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। माताओं ने विद्यालय की संस्कार-आधारित शिक्षा, शिक्षण पद्धति और विभिन्न गतिविधियों की जमकर प्रशंसा की।
शिशु नगरी के अंतर्गत विद्यालय की 12 शैक्षिक व्यवस्थाओं एवं सहयोगी संस्थाओं की जीवंत प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास, कौशल निर्माण, संस्कार शिक्षा और व्यवहारिक ज्ञान को बहुत ही प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
प्राथमिक विभाग के छोटे-छोटे बच्चे विभिन्न खेलों, गतिविधियों और मनोरंजन कार्यक्रमों में शामिल होकर खूब आनंद लेते नजर आए।
यहां प्रदर्शनी और शिशु नगरी के कुछ जीवंत दृश्य:
समापन पर प्रधानाचार्य पंकज तिवारी एवं उप-प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा त्रिपाठी ने सभी अतिथियों, माताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन न केवल माताओं को प्रेरित करने वाला रहा, बल्कि यह स्पष्ट संदेश भी देता है कि सच्ची शिक्षा वही है जो ज्ञान के साथ चरित्र और संस्कार भी देती है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
