कोरबा। आईआरएसएम डब्ल्यूआर-2 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 का शुभारंभ मानसरोवर स्टेडियम, एनटीपीसी कोरबा में उत्साह, खेल भावना और सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया गया। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कोरबा, सीपत, लारा, गाडरवारा, खरगोन एवं रायपुर की टीमों ने भाग लेकर प्रतिस्पर्धा को रोमांचक बना दिया।
उद्घाटन समारोह की अगुवाई एनटीपीसी कोरबा के बिजनेस यूनिट हेड बिभास घटक ने की। इस अवसर पर महाप्रबंधक (ओएंडएम) सत्रुघ्न बेहरा की विशेष उपस्थिति रही, वहीं मैत्री महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुभ्रा घटक विशेष अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुईं।
अतिथियों का पारंपरिक करमा नृत्य एवं स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत किया गया। उन्हें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे, आईआरएसएम बैज एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान सभी प्रतिभागी टीमों को कोसा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य आकर्षण के रूप में टूर्नामेंट के लोगो, शुभंकर ‘नंदी’ एवं विजेता ट्रॉफी का अनावरण किया गया। शुभंकर नंदी छत्तीसगढ़ के राज्य पशु गौर (भारतीय बाइसन) से प्रेरित है, जो शक्ति, सहनशीलता और संरक्षण का प्रतीक माना जाता है।
इस अवसर पर बिभास घटक ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी सुदृढ़ करते हैं।
बीयूएच कोरबा एवं महाप्रबंधक (ओएंडएम) द्वारा प्रतीकात्मक प्रथम किक-ऑफ के साथ टूर्नामेंट का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
उद्घाटन मैच कोरबा एवं सीपत टीम के बीच खेला गया, जिसमें कोरबा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
