कोरबा। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आकृति महिला समिति (केंद्रीय कर्मशाला, कोरबा) ने भुडुमाटी ग्राम में सेवा कार्य कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया।
श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन एवं सभी उपाध्यक्षों के मार्गदर्शन में समिति की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता द्विवेदी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
दूरस्थ क्षेत्र में स्थित भुडुमाटी ग्राम के ग्रामीणों को दैनिक जरूरतों के लिए लगभग 15 किलोमीटर दूर लेमरू जाना पड़ता है। इस कठिनाई को देखते हुए आकृति महिला समिति द्वारा 30 महिला-पुरुषों को गृहस्थी के बर्तन, पोहा, गुड़, तिल के लड्डू, मूंगफली की चिक्की, ठंड से बचाव हेतु शॉल व चादरें तथा अन्य दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
वहीं 20 बच्चों को गर्म कपड़े और ताजे फल प्रदान कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाई गई।
कार्यक्रम के दौरान समिति की अध्यक्षा नम्रता द्विवेदी, सचिव सीमा राव, श्रद्धा गुप्ता, रश्मि टंडन, तृप्ति, अर्चना दुबे और लक्ष्मी प्रसाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
आकृति महिला समिति का यह सेवा कार्य न केवल सामाजिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि मकर संक्रांति के पर्व को दान-पुण्य और मानवता के संदेश के साथ सार्थक बनाता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
