कोरबा। माईजी फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी को ओपन थिएटर में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों और समृद्ध लोकसंस्कृति को समर्पित विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय लोगों को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खानपान के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराना है।
फाउंडेशन की प्रतिनिधि निधि तिवारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां चीला, फरा, अइरसा, पीडिया, पपची, देहरौरी, बड़ी, बिजौरी और दही मिर्ची जैसे पारंपरिक स्वाद लोगों को चखने को मिलेंगे।
मनोरंजन और सहभागिता के लिए पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें फुगड़ी, खो-खो, कुर्सी दौड़ और पतंग उड़ाओ प्रतियोगिता शामिल हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ी वेशभूषा प्रतियोगिता एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की थाली सजाओ प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
शाम 4 बजे से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को जीवंत करने के लिए प्रसिद्ध लोकगायिका पूजा दीवान द्वारा पंडवानी की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं स्थानीय कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत, नृत्य, सुआ, गेड़ी, करमा, ददरिया और छेरछेरा जैसी मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
निधि तिवारी ने बताया कि माईजी फाउंडेशन वर्ष 2021 से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है और अब तक अनेक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए गए हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान समिति की सचिव हेमा शर्मा, संरक्षिका होमा खान, उपाध्यक्ष श्रद्धा बुंदेला, कोषाध्यक्ष पुष्पा तिवारी, सहसचिव रौशनी तिवारी एवं मीडिया प्रभारी रूपा तिवारी उपस्थित रहीं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
