कोरबा। नगर निगम कोरबा में संपत्ति कर, जलकर, किराया और अन्य राजस्व की कम वसूली से आयुक्त आशुतोष पाण्डेय बेहद नाराज हैं। राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बकाया राशि की वसूली में तेजी लाई जाए, अन्यथा कठोर कार्रवाई होगी।
आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि पिछले वर्षों का बकाया और चालू वर्ष का कर समय पर जमा न कराने वाले बकायादारों से सतत संपर्क किया जाए। यदि किराया देने में आनाकानी जारी रही तो दुकानों और मकानों को सील करने की कार्यवाही तुरंत शुरू की जाएगी।
खास बात यह है कि निगम के बड़े बकायादारों में वे लोग भी शामिल हैं जो खुद निगम से ठेकेदारी करते हैं और नियमित भुगतान प्राप्त करते हैं, लेकिन संपत्ति कर और जलकर की राशि जमा नहीं कराते। ऐसे ठेकेदारों को निगम की टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित करने की सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
आयुक्त ने जोर देकर कहा कि निगम के विकास कार्यों, निर्माण और नागरिक सुविधाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए राजस्व की नियमित प्राप्ति अनिवार्य है।
बैठक में अपर आयुक्त विनय मिश्रा,उपायुक्त नीरज कौशिक, राजस्व अधिकारी अनिरूद्ध सिंह सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















