कोरबा। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 9वें दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन में कोरबा जिले के 29 से अधिक कवियों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी की। यह साहित्यिक उत्सव बिलासपुर के सिम्स सभागार में आयोजित हुआ, जहाँ कोरबा के कवियों ने युनुस दानियालपुरी, दिलीप अग्रवाल, मुकेश चतुर्वेदी और डॉ. कृष्ण कुमार के नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभाई।
सम्मेलन के दौरान कोरबा के प्रसिद्ध कवि व छंदकार संतोष मिरी और डोरेलाल कैवर्त की पुस्तकों का विमोचन किया गया। दोनों रचनाकारों को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा वरिष्ठ गीतकार कवि डॉ. कृष्ण कुमार को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया। जिला समन्वयक मुकेश चतुर्वेदी और दिलीप अग्रवाल को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
यह सम्मेलन हिंदी साहित्य और छत्तीसगढ़ की राजभाषा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
कोरबा जिले के साहित्यकारों की इस सक्रिय भागीदारी ने पूरे क्षेत्र का परचम लहराया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















