जेंजरा बायपास रोड की मरम्मत शुरू, राहगीरों को मिलेगी बड़ी राहत!

कोरबा। कोरबा-कटघोरा नगर में यातायात के दबाव को कम करने वाले जेंजरा बायपास रोड का हाल बारिश के सीजन में बेहद खराब हो गया था। भारी वाहनों के दबाव से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ गए थे, जिससे धूल का गुबार हमेशा छाया रहता था और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

बारिश के बाद बने गड्ढों ने बायपास रोड को और भी खतरनाक बना दिया था।

अब राहगीरों की परेशानी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेंजरा बायपास रोड की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही यह मार्ग सुचारू और सुरक्षित हो जाएगा।

पीडब्ल्यूडी की इस पहल से कोरबा-कटघोरा मार्ग पर आने-जाने वाले वाहन चालकों और आम नागरिकों को काफी सुविधा होगी। जल्द ही यह बायपास रोड फिर से सुगम यातायात के लिए तैयार हो जाएगा।