कोरबा।जिले के चचिया स्थित धान खरीदी केंद्र में अचानक एक दंतैल हाथी की आमद से अफरा-तफरी मच गई। हाथी के पहुंचने की सूचना मिलते ही केंद्र में मौजूद कर्मचारी और ग्रामीण दहशत में आ गए। कर्मचारियों ने तुरंत हाथी को खदेड़ने का प्रयास किया ताकि संग्रहित धान की सुरक्षा की जा सके।
हाथी के आक्रामक व्यवहार से किसी बड़ी दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई।
यह पहली घटना नहीं है चचिया क्षेत्र में हाथी नियमित रूप से पहुंचते हैं और केंद्र में घुसकर धान खाकर चले जाते हैं।
स्थानीय लोगों को इस समस्या से पहले भी जूझना पड़ चुका है।
वन विभाग की टीम ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने में सहायता की। इस घटना ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को उजागर किया है, जहां जंगली हाथी खाद्यान्न भंडारण केंद्रों तक पहुंच रहे हैं।
वन्यजीवों और मानव के बीच संतुलन बनाए रखना आज की सबसे बड़ी चुनौती है।
सुरक्षित धान भंडारण और हाथियों के लिए बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता है!
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















