केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, एनटीपीसी जमनीपाली में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कोरबा। केंद्रीय विद्यालय संगठन के निर्देशानुसार पूरे देश में चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह 2026 (11 से 17 जनवरी) के तहत आज गुरुवार को एनटीपीसी टाउनशिप स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, जमनीपाली में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में जिला पुलिस की यातायात टीम ने सक्रिय भागीदारी की।

यातायात पुलिस के सहायक उप निरीक्षक मनोज राठौर के नेतृत्व में बच्चों, शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को सड़क यातायात के महत्वपूर्ण नियमों और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट, गति नियंत्रण, ट्रैफिक सिग्नल का पालन और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपायों पर जोर दिया गया।

विद्यालय के प्राचार्य एस.के. साहू सहित सभी शिक्षकगण और बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस जागरूकता सत्र में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायता करना था।

यह कार्यक्रम सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सुरक्षित भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।