कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानों पर राशन वितरण में गंभीर अनियमितताओं की शिकायत सामने आई है। इस संबंध में रामपुर विधायक फुलसिंह राठिया ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर मामले की तत्काल जांच कराने की मांग की है।
विधायक राठिया ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि पात्र हितग्राहियों को समय पर राशन नहीं मिल पा रहा है।
राशन वितरण में लापरवाही और अनियमितता के कारण ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कलेक्टर से आग्रह किया है कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए जाएं तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी पात्र हितग्राहियों को प्रत्येक माह निर्धारित तिथि पर नियमित रूप से राशन वितरण किया जाए।
विधायक की इस पहल के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















