कोरबा।कोरबा जिले की होनहार बेटी और कमला नेहरू महाविद्यालय की छात्रा कुसुम साहू ने प्रथम साउथ एशियन गोल शॉट बॉल चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर पूरे छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन किया है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए महाविद्यालय समिति एवं प्राध्यापकों ने उन्हें भावभीनी सम्मानित किया।
समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा ने इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी को 2100 रुपये का नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की।
इस अवसर पर समिति के सहसचिव उमेश लाम्बा, प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने उपस्थित होकर कुसुम के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
यह चैंपियनशिप नेपाल के पोखरा शहर में 16 से 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित हुई थी, जिसमें भारतीय टीम ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन में कुसुम साहू का योगदान अहम रहा।
कुसुम बीएससी (जीवविज्ञान) तृतीय सेमेस्टर की छात्रा हैं और पुरानी बस्ती, भंडारी चौक, कोरबा की निवासी संपत लाल साहू एवं श्रीमती धनलक्ष्मी साहू की बेटी हैं।
कुसुम ने अपनी खेल प्रतिभा से न केवल जिले बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया। सम्मान समारोह में उनकी मेहनत और लगन की सराहना की गई।
कुसुम साहू जैसी युवा प्रतिभाएँ खेल जगत में भारत का परचम लहरा रही हैं। कोरबा की इस बेटी की सफलता सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















