छत्तीसगढ़ अघरिया समाज विकास समिति दर्री इकाई कोरबा का भव्य वार्षिक परिवार मिलन: सतरेंगा में उमड़ा उत्साह और संस्कृति का संगम

कोरबा। छत्तीसगढ़ अघरिया समाज विकास समिति की दर्री इकाई ने रविवार को कोरबा के बेहद मनोरम एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण पर्यटन स्थल सतरेंगा में अपना वार्षिक परिवार मिलन कार्यक्रम बड़े ही उत्साह,उमंगऔर पारिवारिक एकता के साथ आयोजित किया।

यह कार्यक्रम समाज की सांस्कृतिक धरोहर, शिक्षा, संस्कार और सामूहिक विकास को मजबूत करने का एक जीवंत उदाहरण बना।

कार्यक्रम की शुरुआत आराध्य देव भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण से हुई, जिसने पूरे वातावरण को दिव्य बना दिया।

इकाई अध्यक्ष जागेश्वर सिंह मानसर की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में समाज के वरिष्ठजनों शंकरलाल शांडिल्य,मोहनलाल भारद्वाज, गोपी कश्यप एवं नारायण गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मार्गदर्शक कृष्ण कुमार गौतम एवं श्रीमती मुन्नी गौतम भी मंच पर विराजमान थे। सभी अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर हार्दिक स्वागत किया गया।

अतिथियों ने समाज की एकता, शिक्षा और विकास पर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। इकाई अध्यक्ष ने वर्ष भर की गतिविधियों और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कु. इशिता कश्यप के मनमोहक कत्थक नृत्य और युवराज भारद्वाज की मधुर संगीत प्रस्तुति ने।

इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया। विशेष पहल के तहत श्रवण कुमार पुरस्कार गणेश कुमार कश्यप (पिता स्व. नरेन्द्र कश्यप) को उनकी उत्कृष्ट माता-पिता सेवा के लिए प्रदान किया गया। साथ ही कक्षा 10वीं में प्रावीण्य प्राप्त अथर्व गौतम (पिता श्री लेखराम गौतम) को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।