विशाल सिंह की अगुवाई में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी का जोशीला स्वागत

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया का रविवार को कोरबा जिला प्रवास रहा। वे केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना के नाम में बदलाव के विरोध में जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे।

सम्मेलन में कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीति और नीयत पर सवाल उठाते हुए मनरेगा के नाम से छेड़छाड़ पर कड़ी आपत्ति जताई।

इससे पूर्व कोरबा आगमन पर टीपी नगर चौक में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव विशाल सिंह राजपूत की अगुवाई में आकाश शर्मा एवं अमित पठानिया का भव्य और जोशीला स्वागत किया गया। स्वागत के बाद गगनभेदी नारों के साथ बाइक रैली निकाली गई, जो जिला कांग्रेस कार्यालय तक पहुंची।

जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया के साथ विशाल सिंह राजपूत ने चाम्पा में आयोजित कार्यक्रम में भी सहभागिता की।

स्वागत कार्यक्रम में आशीष बंजारे, मनोज मनहर, रिंकू, महेंद्र, कृष्णा, सोमू, सोनू, विनय पाल, शुभम, अंकित सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।