स्व.पुरुषोत्तम चन्द्रा को श्रम मंत्री,विधायक व महापौर ने दी श्रद्धांजलि

कोरबा। शहर के पुरानी बस्ती ब्राह्मण पारा निवासी गणेश राम चंद्रा के सुपुत्र पुरुषोत्तम लाल चंद्रा का हाल ही में दुखद निधन हो गया। रविवार, 11 जनवरी को उनके चंदनपान एवं दशगात्र कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के श्रम, उद्योग, वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने विशेष रूप से पधारकर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा, “मेरी हार्दिक संवेदनाएं इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें।”

कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, दुष्यंत शर्मा, निज सचिव नरेंद्र पाटनवार, मन्नू साईं राठौर, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित कई प्रमुख व्यक्तियों ने दिवंगत पुरुषोत्तम लाल चंद्रा के छायाचित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके अलावा नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, जिला सहकारी बैंक मर्यादित बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय तथा कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने भी चंद्रा निवास पहुंचकर परिवार को शोक-संवेदना व्यक्त की और पुष्पांजलि अर्पित की।