कोरबा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा नगर के पावन महर्षि वाल्मीकि आश्रम में भगवान शिव और माता पार्वती के प्रति गहन आस्था व्यक्त करते हुए गौरा-गौरी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने आश्रम परिसर में स्थापित भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की मूर्तियों की भी विधिवत पूजा की।
पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा,
“यह पावन स्थल हमारी सनातन संस्कृति, गहन आस्था और नैतिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक है। यह समाज में शांति, सद्भाव और एकता का संदेश देता है।
गौरा-गौरी पूजा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना से न केवल जनकल्याण होता है, बल्कि प्राकृतिक संतुलन और सामाजिक समरसता का मार्ग भी प्रशस्त होता है।”
पूजा वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई।
इस अवसर पर वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, कोरबा नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर, आईजी डॉ. संजीव शुक्ला, कलेक्टर कुणाल दुदावत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, गोपाल मोदी, पनत राम भगत, बीरबल सिंह, रघुराज सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में जनजाति समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्थानीय जनता और भक्तों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और इस धार्मिक आयोजन को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने वाला बताया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















