कोरबा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत नई नियुक्तियां की गई हैं। कोरबा जिले के रामनारायण सराफ को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा दुष्यंत शर्मा को किसान मोर्चा का प्रदेश मीडिया सह प्रभारी बनाया गया है। चुलेश्वर राठौर को कृषक ऋण अनुदान योजना प्रकल्प का प्रदेश सह संयोजक तथा संतोष जायसवाल को कृषि ऋण एवं फसल बीमा प्रकल्प का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और किसान मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों ने नवनियुक्त दायित्वधारियों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद जताई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















