कोरबा। जैन मिलन समिति एवं सकल जैन समाज कोरबा के सौजन्य से बुधवारी बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर परिसर में एक्यूप्रेशर, सुजोक, वाइब्रेशन एवं नेचुरल थेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन 12 से 17 जनवरी तक किया जा रहा है।
शिविर में एक्यूप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग ट्रीटमेंट संस्थान, जोधपुर (राजस्थान) से आए थैरेपिस्ट डॉक्टर मुकेश चौधरी एवं थैरेपिस्ट डॉक्टर गुरप्रीत सिंह अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ सेवाएं देंगे। शिविर के दौरान पुराने दर्द सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियों का प्राकृतिक पद्धतियों से उपचार किया जाएगा।
शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 12 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 8 बजे तक रहेगा। प्रत्येक मरीज का उपचार लगभग 15 से 20 मिनट तक किया जाएगा।
चिकित्सा लाभ लेने के लिए प्रति मरीज 150 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
